चैनपुर गांव की मतदाता सूची से कट गए कई वोटरों के नाम, होगी जांच
कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फाजिलनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चैनपुर में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम कटने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणो ने एसडीएम से मामले की जांच जांच कराने तथा पात्र मतदाताओं के छूटे नामों को सूची में शामिल कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची से गायब हुए 198 लोगों के नामग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची में कई ऐसे लोगों के नाम अब भी दर्ज हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनका नाम अब तक विलोपित नहीं किया गया है। इसके अलावा कुछ मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब 20 ऐसी महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, जिनका विवाह वर्षों पहले हो चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.