चैनपुर के मालम नवाटोली चर्च में पुरोहिताभिषेक समारोह
गुमला, मई 26 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर प्रखंड के संत अंतोनिस चर्च मालम नवाटोली में मंगलवार को डिकन क्षितिज कुजूर का पुरोहित अभिषेक समारोह भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ। जमशेदपुर धर्मप्रांत के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने उन्हें पुरोहित की पावन उपाधि प्रदान करते हुए कलीसिया की जिम्मेदारियां सौंपी। समारोह में 45 पुरोहित, करीब 20 धर्म बहनें और लगभग ढाई हजार मसीही विश्वासी शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ईसाई धर्म विधि और स्थानीय रीति-रिवाजों के संगम के साथ हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मसीही भजनों के बीच नव पुरोहित को ससम्मान वेदी तक लाया गया। पूरे चर्च परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
अभिषेक अनुष्ठान अभिषेक अनुष्ठान के दौरान बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने कहा कि पुरोहिताई कोई साधारण दायित्व नहीं, बल्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.