गुमला, मार्च 13 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। डिजिटल इंडिया और सरकारी योजनाओं के लाभ के बीच जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में डिजिटल ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। चैनपुर प्रखंड के लिंगिरपाठ गांव में बिचौलियों और प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा आदिम जनजाति के बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनके बैंक खातों से करीब 94 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लिंगिरपाठ गांव की बुजुर्ग फिरो देवी ने अपनी आपबीती जनावल पंचायत के उप-मुखिया इनाम असुर को सुनाई। फिरो देवी की वृद्धा पेंशन झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में आती है,लेकिन केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण निकासी रुकी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर रामपुर के प्रज्ञा केंद्र संचालक बिरसू गोप और कटकाही के प्रज्ञा केंद्र संचालक नीरज ने उनका खाता चालू कराने का झांसा दिया। अंगूठा लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.