पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मोहर्रम की दसवीं के अवसर पर रविवार को पारंपरिक श्रद्धा और अनुशासन के साथ निशान एवं ताजिया जुलूस निकाला गया। शाहपुर, चैनपुर, नेउरा, चांदो, सेमरा, बंदुआ समेत कई गांवों में निकले जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र में या अली या हुसैन शहीदे कर्बला के नारों से गूंज उठा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न मोहर्रम कमेटियों की ओर से पारंपरिक अखाड़ों का प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने लाठी, डंडा एवं अन्य पारंपरिक युद्धक कलाओं का प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : इमाम हुसैन की शहादत पर रवायती अंदाज में निकला मातमी जुलूस व अखाड़ा निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस विभिन्न मिलान स्थलों पर पहुं...