चैनपुर के किसानों को धान क्रय से संबंधित 65 लाख रुपये का हुआ भुगतान, शेष सोमवार को
पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसानों से धान खरीद के बावजूद भुगतान नहीं किए जान से संबंधित लंबे समय से लंबित मामला का शनिवार को निदान निकल आया। समाहरणालय स्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में समाधान निकाल लिया गया है। किसानों को बकाया राशि के रूप में 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करीब 65 लाख रुपये का भुगतान शनिवार को कर दिया गया, शेष किसानों को संबंधित राशि का भुगतान सोमवार तक करने का आश्वासन दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने 8 जून को डीसी से मिलकर लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया था। उपायुक्त के निर्देश पर डीएसओ प्रमोद कुमार दास ने संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर समाधान का रास्ता निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.