संतकबीरनगर, नवम्बर 23 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। गांव के विकास के लिए शासन की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। शिक्षा-स्वस्थ्य के साथ शुद्ध पेयजल, गांव को साफ सुथरा रखने व पंचायत सचिवालय से लोगों का जन सुविधा देने के लिए हर उपाय किया जा रहा है। वहीं इसके विपरीत सेमरियावां ब्लॉक के मूड़ाडीहा बेग के राजस्व ग्राम चैनपुर को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल हैं। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं नदारद हैं। ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेय जल की कोई व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सेमरियावां ब्लॉक के चैनपुर ग्राम पंचायत मूडाडिहा बेग का राजस्व ग्राम है। इस गांव को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग वर्षों से खराब है। इसकी पेंटिंग गायब हो गई है। गट्टियां उखड़ गई हैं। इस सड़क से पैदल चलने वालों को दुश्वारियों का दंश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.