गोपालगंज, मार्च 29 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर दो बाइकों की टक्कर में दादा और दो पोते गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव के सूर्य बली महतो की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें डॉक्टर से दिखाने के लिए उनके दो पोते अंशु कुमार और नीतेश कुमार बाइक पर बैठकर गोपालगंज शहर में आ रहे थे। इस बीच वे जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही सामने से दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.