गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज।नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप रविवार की देर शाम स्पेयर पार्ट्स के दुकानदार को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी दुकानदार नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव के मनबोध तिवारी का 24 वर्षीय बेटा सुजीत तिवारी बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप सुजीत तिवारी का स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वह अपनी दुकान को रविवार की देर शाम बंद करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर इस बीच वह जैसे ही चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचा कि...