रामगढ़, मई 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चैनगड़ा शिवमंदिर प्रांगण में रविवार देरशाम ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बालेश्वर प्रसाद और संचालन नूतन महतो ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडा महापर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि 6 जून को उपवास और 7 जून को मेले का आयोजन होगा। आगे मंडा के सफल आयोजन को लेकर कमेटी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष भीम महतो, उपाध्यक्ष भागीरथ महतो, दीपक तुरी, सचिव बिट्टू महतो, सह सचिव नरेश बेदिया, कोषाध्यक्ष हरिलाल महतो, मीडिया प्रभारी नूतन महतो, संगठन मंत्री उदित महतो, रोशन मुंडा को बनाया गया। वहीं सलाहकार समिति गिरिशंकर महतो, सिकंदर करमाली, अजय महतो, तुलेश्वर उरांव, बालेश्वर प्रसाद, भूषण महतो, राजेंद्र बेदिया व कार्यसमिति में नरेश महतो, सेवक महतो, मुकेश महतो, तुलसी करमाली, ...