चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। सिंहभूम की प्रसिद्ध मां भगवती केरा मंदिर तथा चक्रधरपुर के पाउड़ी मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। केरा मंदिर में सोमवार की भोर चार बजे से पूजा अर्चना शुरु हुई। मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरु हो गया। केरा मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। खासकर दोपहर में केरा मंदिर से ब्राह्मणी नदी में दो कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने मां केरा का जलाभिषेक किया। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता भगवती का दर्शन किया एवं जलाभिषेक कर अपनी मन्नत मांगी। वहीं कुछ भक्तों की मनोकामना पूरी होने पर भी माता के दरबार पहुंचकर जलाभिषेक किया।वहीं केरा मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया हैं। जहां मेला में प्रसाद से लेकर खानपान की दुकानें, झूला, खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.