बलिया, मार्च 10 -- बलिया, संवाददाता। आसमान में बादलों की आवाजाही वह भी चैत महीने में किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। मंगलवार की सुबह से ही धूप-छांव का खेल शुरू हो गया और मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला दिखा। आसमान में बादलों की आवाजाही से ऐसे किसान जिनकी दलहनी, तिलहनी फसलें पकने के कगार पर पहुंच चुकी है उनका चैन छीन गया है। इन सबके बीच आज अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। देर शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।जिले में रबी खासकर दलहनी, तिलहनी के साथ ही गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यह सभी फसलों के पकने का पिक समय चैत (मार्च) होता है। आमतौर पर होली के बाद गर्मी की शुरुआत हो जाती है, जो इस बार भी हो रही है। लेकिन बादलों को देख खेतों में पककर तैयार फसलों पर खतरा मंडराने लगा है, जिसे देखकर किसान भयभीत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.