भभुआ, मार्च 23 -- मुंडेश्वरी व हरसुब्रह्म धाम में दर्शन-पूजन करनेवालों की लगी रही कतार श्रद्धालुओंं ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि की मन्नत मांगी (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। चैत नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ भगवानपुर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी स्थित मां मुंडेश्वरी और चैनपुर के हरसुब्रह्म धाम में दिखी। इसके अलावा भभुआ शहर के देवी मंदिर, बड़ी देवी मंदिर, रामपुर के तरांव दुर्गा मंदिर, चांद व अधौरा के देवी मंदिर व काली स्थानों पर भक्तजनों की भीड़ लगी थी। ज्योतिषाचार्य पंडित वागीश्वरी द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन विधि-विधान से देवी की उपासना करने से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जीवन में सुख-शांति का वास होता है। शास्त...