दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा। वासंती यानी चैत नवरात्र गुरुवार 19 मार्च से शुरू हो रहा है। कलश स्थापन के लिए मंदिरों और पूजा पंडालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई लोगों ने घर में भी पूजा करने की तैयारी की है। इसे लेकर बुधवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के लिए दरभंगा और लहेरियासराय गुदरी में सुबह से देर शाम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने धूप-अगरबत्ती व पूजा की अन्य सामग्री के साथ ही फलों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। कपड़े की दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखी गयी। दरभंगा गुदरी में खरीदारी करने आई श्वेता झा, बबिता आदि महिलाओं ने बताया कि चैती नवरात्र के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने आए हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे नवरात्र में दिनभर व्रत रखती हैं इसलिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.