साहिबगंज, मार्च 21 -- साहिबगंज। चैत नवरात्र को लेकर यहां का माहौल भक्तिमय बना है। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चन्द्रघंटा की पूजा अर्चना भक्तिभाव से हुई। मौके पर स्थानीय सकरूगढ़ चैती दुर्गा स्थान, रसुलपुर दहला चैती दुर्गा मंदिर, चौक बाजार दुर्गा मंदिर, जिरवाबाड़ी तूरी टोला मंदिर आदि में नवरात्र पूजन लगातार हो रहा है। पूजा में शामिल होने सभी स्थानों में काफी संख्या में भक्त जन पहुंचते हैं। शाम को माता की आरती में काफी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं । उधर, आयोजक पूजा व मेला आयोजन को लेकर कई प्रकार की तैयारी में जुटे हैं। सकरूगढ़ व रसुलपुर दहला में अष्टमी,नवमी व दशमी को बड़ा मेला लगता है। सबसे भव्य मेला सकरूगढ़ मंदिर के सामने लगता है। 1975 से रसुलपुर दहला में हो रहा चैती दुर्गा पूजासाहिबगंज। शहर के रसुलपुर दहला म...