देहरादून, मार्च 26 -- सतपुली। चैत नवरात्रि पर सिद्धपीठ ज्वाल्पा देवी में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ लगी। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और हरियाली का विसर्जन किया। बृहस्पतिवार को मंदिर में पूर्ण आहूति में पूजा समिति व मंदिर समिति के अलावा प्रवासी लोग भी यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां ज्वाल्पा के प्रांगण में भजन कीर्तन किए। जिससे मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान कन्याओं का भी विशेष पूजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...