भागलपुर, मार्च 20 -- प्रखंड की महेशी पंचायत स्थित पुरानी मोतीचक वासंतिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में गांव के अलावा अगल-बगल के दर्जनों गांवों के हजारों महिला, पुरुष एवं कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं बाजे-गाजे के साथ भक्ति से ओत-प्रोत नाचते-झूमते दुर्गा मंदिर प्रांगण से अजगैवीनाथ मंदिर घाट पहुंचीं। वहां से जल लेकर पुनः मोतीचक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचीं। जहां कलश स्थापित किया गया। इधर, शाहाबाद चैती दुर्गा मंदिर से भी बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...