बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। चैत्र रामनवमी मेला में अयोध्या में भीड़ की संभावना को देखते हुए अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन 27 मार्च तक लागू रहेगा। इस संबंध में एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर सहित अन्य मालवाहक वाहनों का प्रवेश अयोध्या जनपद में प्रतिबंधित रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। प्रशासन के अनुसार सुल्तानपुर, रायबरेली, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बाराबंकी समेत विभिन्न जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बाराबंकी से अयोध्या जानेवाले वाहनों को भिटरिया रामसनेहीघाट से हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस की ओर डायवर्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.