कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के सुभाष चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने 27 मार्च (शुक्रवार) को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी के प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम स्थल पर भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह जानकारी आयोजन प्रमुख आयोजक डॉ कमलेश वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ) और डॉ पल्लवी सिंह (रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ) ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...