जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। जैन परम्परा में चैत्र माह की सप्तमी से पूर्णिमा तक "ओली पर्व" की आराधना जप, तप एवं सत्संग के साथ मनाई जाती हैं, इस पर्व की सम्यक आराधना के लिए सिमडेगा से आचार्य डॉ. पद्मराज स्वामी जी महाराज का शहर पहुंचे। जैन भवन पहुंचने पर जैन समाज के पदाधिकारियों ने आचार्य जी का स्वागत व अभिनंदन किया। आचार्य पद्मराज स्वामी जी के सान्निध्य और मार्गदर्शन में नौ दिवसीय ओली पर्व की आराधना का अवसर प्राप्त होने पर शहर वासियों के भीतर विशेष उत्साह देखने को मिला।शहर के साकची स्थित जैन भवन में विराजमान आचार्य डॉ. पद्मराज स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में नौ दिवसीय ओली पर्व का प्रारम्भ मंगलवार को हुआ। इस मौके पर 26 तपस्वियों ने आयम्बिल की तपस्या के साथ ओली पर्व की आराधना प्रारम्भ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...