रिषिकेष, मार्च 19 -- ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट जानकी झूला में नवरात्र पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। गंगा मैया को अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की गई। गंगा आरती में जय जय मां गंगा के उद्घोष से पूर्णानंद घाट गूंज उठा। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा गंगा आरती का उद्देश्य ही सनातन आस्था को बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार काम करना है। आरती भक्तों को एक अलौकिक अनुभव भी कराती है। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा मां गंगा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पावन आरती में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम ढलते ही पूर्णानंद घाट जानकी झूला पर दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, जहां श्रद्धालु मां गंगा की आर...