मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। योगनगरी मुंगेर में आज मंगलवार को आस्था और विश्वास का महापर्व चैत्र महावारुणी परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शतभिषा नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में गंगा स्नान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है।महावारुणी योगः अक्षय पुण्य और आरोग्य की प्राप्तिःपंडित विनोद झा के अनुसार, इस विशेष योग में किया गया गंगा स्नान और दान-पुण्य कई यज्ञों के समान फलदायी होता है। ऐसी मान्यता है कि वारुणी योग में डुबकी लगाने से करोड़ों सूर्यों के ग्रहण के समय किए गए स्नान के बराबर पुण्य मिलता है। यह पर्व पितरों की तृप्ति और पापों के नाश के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.