कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। निज संवाददाता खड्डा क्षेत्र के भैंसहा घाट पर चैत पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले प्राचीन स्नान मेले की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। गुरुवार की भोर से दूर दराज से आये हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र नारायणी नदी में आस्था की डूबी लगायेंगे और मां भगवती का पूजा-पाठ करने के साथ दान पुण्य कर परिवार की सलामती के लिए मन्नतें मांगेंगे।रामनवमी के एक सप्ताह बाद खड्डा क्षेत्र के भैंसहा में भव्य स्नान मेला लगता है। स्नान के एक दिन पूर्व से ही मेले में देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, बिहार सहित दूर दराज से हजारों की संख्या श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया वाहन, ट्रेन सहित निजी साधन से यहां पहुंचते हैं और दूसरे दिन भोर में शालीग्राम व तरणतारणी नाम से जानी जाने वाली पवित्र नारायणी नदी में श्रद्धालु आस्था की...