देहरादून, अप्रैल 2 -- नई टिहरी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर ने चैत्र पूर्णिमा को शक्ति संचय दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर गंगा तट पर सफाई कर इसके प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। परिसर निदेशक प्रो पीवीबी सुब्रह्मण्यम के मार्गदर्शन में छात्र रामकुंड घाट पहुंचे और वहां सफाई अभियान चलाया। नदी किनारे पड़ी लकड़ियों को काटकर परिसर के भोजनालय में ईंधन के रूप में इस्तेमाल के लिए रखा गया। परिसर निदेशक ने सफाई की कमान स्वयं संभालते हुए कचरा एकत्र किया बच्चों ने कचरा नष्ट करने के लिए एक स्थान पर रखते हुए पानी से घाट की सीढ़ियों की सफाई की। इस अवसर पर निदेशक ने छात्रों को गंगा तट की सफाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गंगा जैसे पवित्र तीर्थ स्थल पर गंगा तट की सफाई करना बड़े पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर ज्योतिष अध्या...