मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- विन्ध्याचल । चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मां विंध्यवसिनी के दरबार में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर में मंगला आरती के पश्चात दर्शन पूजन शुरू हुआ । तभी से मंदिर जाने वाली विभिन्न गलियों में मातारानी के भक्तों की लगी लंबी लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही l क्षेत्र के अखाड़ा घाट ,पक्का घाट और दीवान घाट पर गंगा स्नान के पश्चात कॉरिडोर में लगी कतार लग गया l भक्त हाथ में नारियल, चुनरी, रोरी, रक्षा, लाचीदाना लिए जयमाता दी के जयकारे लगाते हुए क्रमशः आगे बढ़ते रहे मंदिर में पहुंच कर किसी ने गर्भगृह तो कोई झंकी दर्शन कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया l सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बड़ी संख्या में तैनात रही l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.