रामगढ़, अप्रैल 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा स्थित वार्ड संख्या 26 में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भैया बलराम का विशेष पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस विशेष अवसर पर रामगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष कुसुम लता ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। सुबह 8 बजे भगवान का फूल-मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया। मिष्ठान और फलों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद दोपहर 2.10 बजे खीर और खिचड़ी का भोग लगाया गया। दोपहर 3 बजे से इस्कॉन के तत्वावधान में कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु हरे कृष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.