मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। आदर्श विहार कॉलोनी स्थित जुबिली इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर सोमवार को अग्रणी सामाजिक संस्था केएसपी ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी चैत्र पूर्णिमा दो अप्रैल को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर ट्रस्ट की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के पश्चात पुन: बरियाघाट आकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार व राजस्थान के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रमुख पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव को नई दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। संचालन शिवम श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र श्रीवास्तव ...