मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। श्री चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस "चैत्र पूर्णिमा" पर भव्य शोभा यात्रा केएसपी ट्रस्ट" के तत्वावधान में निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के सदस्यों की वासलीगंज में हुई बैठक में रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दो अप्रैल "चैत्र पूर्णिमा" को बरियाघाट स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शोभा यात्रा को दिव्य, भव्य व नव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इस दौरान संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं के कुशल संचालन के लिए शिवम श्रीवास्तव को कार्यक्रम संयोजक, नरेंद्र श्रीवास्तव व दीपक श्रीवास्तव को कार्यक्रम सह - संयोजक, पंकज श्रीवास्तव को आयोजन समिति का...