मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र पूर्णिमा पर गुरुवार को विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। भोर में मंगला आरती के पश्चात शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। पुरोहितों के अनुमान के अनुसार लगभग एक लाख भक्तों ने पूर्णिमा पर दर्शन-पूजन किया। सुबह से धाम में भक्तों की कतार लग गई थी। अखाड़ा घाट, पक्का घाट और दीवान घाट पर गंगा स्नान के बाद प्रसाद लेकर लाइन में गगए। हाथ में नारियल,चुनरी, रक्षा, रोरी, लाचीदान और आरती के दीप लिए घंटों की इंतजार के बाद श्रद्धालु बारी-बारी से मंदिर पहुंच कर विधि विधान से दर्शन पूजन किया। भीड़ की वजह से कई भक्तों ने झांकी दर्शन कर ही माता का आशीष पाया। मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन के पश्चात बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.