चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर मां गंगा की उतारी आरती
हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर। ए.प्र. गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के अवसर पर नगर परिषद हाजीपुर की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और नदी स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कौनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर काशी जैसी भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। एनएमसीजी नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में आयोजित इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को गंगा नदी से जोड़ना और घाटों के महत्व को पुनर्जीवित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई। हाजीपुर नगर परिषद हाजीपुर की सभापति डॉ. संगीता कुमारी और अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन कर गंगा आरती का शुभारंभ किया। जैसे ही मंत्रोच्चार गूंजा और आरती की लौ लहराई, पूरा घाट भक्ति, आस्था और पवित्रता के वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.