हरदोई, अप्रैल 3 -- माधौगंज। विकास खण्ड के गांव फिरोजपुर सूरतपुरवा में गुरुवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। शुभारम्भ गांव स्थित मंदिर में हवन-पूजन के साथ किया गया। बघौली रोड के दोनों ओर लगे चाट, पकौड़े, आइसक्रीम, खिलौने, सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानें और झूले आकर्षण के केन्द्र रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने रंग बिरंगे गुब्बारे खरीदे तो महिला और पुरूषों ने घरेलू उपयोग वाली सामग्री खरीदी। मेले में बघौड़ा, दौलतयारपुर, टेढिया, बरहस, बरगदिया समेत आसपास गांवों के लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डायल 112 के जवान मौके पर मुश्तैद रहे। मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.