अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। राम मंदिर की पूर्णता के बाद परिसर में अलग-अलग निर्मित मंदिरों में ध्वजारोहण समारोह की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने निश्चय किया हैं कि सभी मंदिरों के अलग-अलग कार्यक्रम समारोह पूर्वक किए जाएंगे। इन मंदिरों में ध्वजारोहण रामनवमी के ठीक पहले करने का निर्णय लिया गया था। पुनः संशोधन कर समारोह आयोजन का फैसला किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पर्व पर परकोटे की दक्षिणी भुजा के मध्य निर्मित हनुमान जी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ हनुमान जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद विनय कटियार को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग दल के अन्य पूर्व रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.