साहिबगंज, मार्च 12 -- होली पर्व समाप्त होते ही चैत्र माह के वार्षिक नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार नवरात्र के पहले दिन शुभ योग बन रहा है। मान्यता है कि इस वर्ष मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी, जो भक्तों के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। पुरोहितों के अनुसार नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 10:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे और व्रत रखेंगे। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन होगा। इस वर्ष रामनवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया ज...