मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। आस्था और शक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्र इस वर्ष 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पर्व को लेकर जनपद के मंदिरों और घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। पंचांग के अनुसार इस बार माँ दुर्गा पालकी (डोली) पर सवार होकर भक्तों के बीच पधार रही हैं, जिसे बेहद शुभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जा रहा है। नवरात्र के आगमन से पूर्व ही शहर के प्रमुख बाजार पूजा सामग्री और व्रत के सामानों से पूरी तरह सज गए हैं। बाजारों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़शहर के भगत सिंह रोड, दाल मंडी, सर्राफ बाजार, नई मंडी, एसडी मार्केट, गाध्ंाी कालोनी और टाउन हॉल रोड स्थित दुकानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूजा सामग्री की दुकानों पर माता की चुनरी, श्रृंगार का सामान, नारियल, कलावा, धूप-दीप और हवन सामग्री खरीदने वालों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.