कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि फाल्गुन की विदाई के साथ ही कटिहार में भक्ति और आस्था का नया अध्याय शुरू होने वाला है। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होगा, जो नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना और श्रद्धा के रंग में जिले को रंग देगा। नवरात्र के समापन के साथ 27 मार्च को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 19 मार्च को अमावस्या तिथि सुबह 6:40 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ होगी। इसी के साथ नवरात्र का शुभारंभ होगा। पंडितों के अनुसार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:41 बजे से सूर्यास्त से पहले तक रहेगा। इस दौरान मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर भक्त मां दुर्गा की आराधना आरंभ करेंगे।इस बार देवी आगमन डोली से व प्रस्थान हाथी से होगाज्योतिषाच...