बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर। चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम में 19 मार्च से राजकीय मेले का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए देवीपाटन मंदिर धाम में आएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी की जा रही है। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ कल्पना रानी गुप्ता ने शुक्रवार को तुलसीपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी तैयारी पूरी करने का निर्दश दिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, दवा उपलब्धता व चिकित्सकीय टीमों की तैनाती की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.