संभल, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सुबह होते ही मंदिरों में घंटों की मधुर ध्वनि और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर ओर श्रद्धालु माता रानी की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की भक्तों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। घरों में भी भक्त सुबह-सुबह उठकर विधि-विधान से पूजा-पाठ कर रहे हैं। महिलाएं और पुरुष मिलकर माता रानी को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल, लौंग, मिष्ठान, नारियल और चुनरी अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से की गई आराधना से माता रानी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। शहर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.