मधुबनी, मार्च 21 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पचही गांव स्थित सिद्धपीठ चामुंडा स्थान में वासंती नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय है। इस अवसर पर शुक्रवार शाम कथावाचक आचार्य पंडित रमण जी झा ने कथावाचन के दौरान श्रोताओं को देवी भागवत की कथा के माध्यम से जीवन के मूल्यों और आदर्शों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र भक्ति, शक्ति और साधना का अप्रतिम संगम है। नवरात्र नव चेतना, नव संकल्प व नव साधना का महापर्व है। कथावाचन के दौरान आचार्य पंडित रमण जी झा ने देवी भागवत की कथा के माध्यम से देवी की महिमा और उनके अवतारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देवी भागवत कथा हमें जीवन के मूल्यों और आदर्शों के बारे में सिखाती है और हमें अपने जीवन में देवी की महिमा को अपनाने के लिए प्रेरित करत...