मधुबनी, मार्च 19 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड के महुआ एकडारा पंचायत अंतर्गत बरौल गांव स्थित रामजानकी मंदिर बिरौल में बृहस्पतिवार से श्री श्री 108 सार्वजनिक वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा के तत्वावधान में चैती नवरात्र का शुभारंभ हर्षोल्लास व धूमधाम से किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह पूजा पिछले 12 वर्षों से निरंतर होती आ रही है। पूजा के प्रथम दिन नूतन वस्त्रों से सुसज्जित 551 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन स्वर्ण व्यवसायी -सह- भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद, दंत चिकित्सक डॉ. सतीश गोईत, छट्ठू पासवान एवं राजद नेता ब्रज किशोर यादव ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। यह शोभायात्रा पूजा पंडाल से निकलकर बिरौल, हथियाही, बिरौल मुसहरी एवं सुक्की होते हुए कमला नदी पहुंची, जहां से जल भरकर जय माता दी के जयघोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.