चैत्र नवरात्र पर शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भक्तों का लगा रहा तांता
मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को आदिशक्ति के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की गई। देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों एवं घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। शक्तिपीठ चंडिका स्थान, दशभुजी मंदिर, बड़ी दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में अब भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोग पूजा के लिए कतार में खड़े रहे। सुबह की पूजा के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं शाम में मंदिर पहुंचकर माता की आरती की। ग्रामीण क्षेत्र में भी धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। शारदीय नवरात्र की तरह ही चैत्र नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.