चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- बंदरा। नूनफारा स्थित बाबा लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। तेपरी, आदि दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष नूनफारा में चैत्र नवरात्र पर मेले का आयोजन किया जाता है। रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर कई लोगों ने मुंडन, सत्यनारायण पूजन समेत अन्य मांगलिक कार्य किए। आचार्य अवधेश झा, मनोज ठाकुर, विक्की झा, अमरनाथ ठाकुर, ऋषिकेश ठाकुर, सुबोध ठाकुर, कमलेश कुमार, ठाकुर योगेश, आशीष, अविनाश, आयुष, राकेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.