बगहा, मार्च 27 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र पर बगहा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और शक्ति पीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वीटीआर के मदनपुर वनक्षेत्र स्थित मां मदनपुर देवी मंदिर, वाल्मीकिनगर जंगल क्षेत्र के मां नर देवी मंदिर, मलपुरवा के चंडी माई स्थान, चिउटाहा के बैराटी माई स्थान और मंगलपुर दुर्गा मंदिर सहित कई पूजा स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में विशेष रूप से महिलाओं की संख्या अधिक रही। बड़ी संख्या में महिलाएं कढ़ाई चढ़ाने और मन्नत पूरी होने पर माता के दरबार में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेते रहे। यूपी, बिहार और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बगहा पहुंचे। जानकारी के अनुसार विभिन्न मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पू...