मुंगेर, मार्च 20 -- असरगंज, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री सरस्वती सेवा समिति असरगंज की ओर से चैती दुर्गा स्थान असरगंज से गुरुवार को कलश शोभायात्रा गाजे -बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में 551 महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुई। शोभायात्रा दुर्गा स्थान प्रांगण से थाना चौक, रहमतपुर ,लदौआ मोड़, विक्रमपुर कलाली मोड़, मुख्य बाजार, पुरानी दुर्गा स्थान, असरगंज बस स्टैंड होते हुए सरस्वती स्थान पहुंची। खगड़िया से आईं कथावाचिका अर्चना भारती ने भी कलश यात्रा में भाग लिया। पूजा समिति के सचिव चंदन पूर्वे ने बताया कि प्रथम पूजा से अष्टमी तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवचन होंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुनेश्वर साह, कोषाध्यक्ष मनोहर साह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार भगत, संयोजक सुधांशु राणा, शंभू मंडल, लाल बहादुर साह, दिलीप कुमा...