देवरिया, मार्च 28 -- विशुनपुरा बाजार। चैत्र नवरात्र पर रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में विशुनपुरा बाजार में भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शुक्रवार की सुबह बाजार के विष्णु मंदिर से जुलूस निकली। महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज, हरखौली, आनंदनगर व दुलारपट्टी सहित आधा दर्जन गांवों में जुलूस पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। जूलूस में गोरखपुर से आए कलाकारों का फरूआ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मनोज मिश्र, गोविंद वर्मा, प्रवीण सिंह, रामइकबाल राव, मोहन वर्मा व सुभाष यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.