औरंगाबाद, मार्च 19 -- श्री रामनवमी पूजा समिति, ब्लॉक कॉलोनी, सत्येंद्र नगर के तत्वावधान में गुरुवार को शिव मंदिर परिसर में नवाह पारायण महायज्ञ की शुरुआत की गई। इसको लेकर जलपरी यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। आयोजन स्थल से सभी श्रद्धालु बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां से जल उठाकर सभी लोग वापस अखाड़ा परिसर में आए। मंदिर परिसर में कलश की स्थापना करते हुए पूजन की शुरुआत की गई। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से अयोध्या से आए हुए डॉ मनोहर मिश्र का प्रवचन होगा। यह कार्यक्रम नवमी तक चलेगा। अंतिम दिन भंडारा का कार्यक्रम होगा जिसमें श्रद्धालु और स्थानीय लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। उसके बाद एक पैदल संपर्क यात्रा निकाली जाएगी। सभी लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की जाएगी। रामनवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.