चैत्र नवरात्र पर चमोली के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
देहरादून, मार्च 21 -- गोपेश्वर। चैत्र नवरात्र पर चमोली जिले में देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा अर्चना अनुष्ठान किया गया। गोपेश्वर में मां चंडिका और चामुण्डा मंदिर में बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। चंडिका मंदिर में माता का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया है। नवरात्र पर माता के दशमद्वार श्री काली माता मंदिर में पूजा अर्चना हो रही है। माता के भक्तों ने जागर और धार्मिक गीतों से माता का गुणगान किया। माता अनसूया के मंदिर में माता की निरंतर पूजा अर्चना की जा रही है। सकलेश्व मंदिर परिसर में स्थित माता चंडिका के मंदिर में नवरात्र पूजन किया जा रहा है। माँ पर्णखंडेश्वरी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर माता के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.