मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरू होगा। इस धार्मिक पूजन और अनुष्ठान को लेकर शहर से लेकर गांव तक विशेष धार्मिक चहल पहल देखा जा रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना किया जाएगा साथ ही संध्या महाआरती की जाएगी। नगर के नंदलाल बसु चौक, कन्या मध्य विद्यालय स्थित चैती दुर्गा मंदिर के अलावा गालिमपुर, बागेश्वरी, गोबड्डा, प्रसंडो, रमनकाबाद, बेगमपुर सहित विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में पूजा की विशेष तैयारी है। वहीं नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर में संध्या महाआरती की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि बड़ी दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर दस दिनों तक संध्या 07 बजे से विशेष महाआरती की जाएगी। वहीं नगर के राम जानकी सह गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिनों...