चैत्र नवरात्र नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की नवमी पर जिले भर में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कई स्थानों पर हवन-पूजन के साथ कन्या भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें छोटी-छोटी बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर भोजन कराया गया। यमुना किनारे स्थित बीहड़ क्षेत्र की प्राचीन मां मंगला काली मंदिर, नारायणपुर के काली माता मंदिर और फूलमती मंदिर सहित जिले के विभिन्न देवी स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसरों में फूलों की सजावट और भव्य श्रृंगार के साथ मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.