रुडकी, मार्च 31 -- रुड़की, संवाददाता। चैत्र नवरात्र चौदस के अवसर पर सोलानी नदी श्मशान घाट समिति की ओर से सोलानी नदी श्मशान घाट परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने पूजा अर्चना की। मेले के शुभारंभ से पूर्व विधि-विधान के साथ विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान सोलानी नदी श्मशान घाट परिसर में पार्किंग स्थल और एक कक्ष के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इन निर्माण कार्यों से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...