जमुई, मार्च 16 -- झाझा,निज संवाददाता झाझा के पुरानी बाजार स्थित मां बासंती दुर्गा के भव्य दरबार में आगामी गुरूवार से बासंती नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। इसको ले अंतिम चरण की तैयारियां चरम पर हैं। कहीं रंग-रोगन व साज-सजावट की कवायद जारी है, तो कहीं मुंगेर के मूर्धन्य मू्त्तितकार मां समेत अन्य देवों की प्रतिमाओं को फाइनल टच देने में लगे हैं। भगवती-भक्तों से लेकर मंदिर कमिटी तक उत्साह से लबरेज जर आ रही है। बता दें कि चैत्र नवरात्र में झाझा के इसी मुकाम पर मां का भव्य दरबार सजता है व बड़ा ही रंगारंग मेला लगता है,इसलिए श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडालों का भी निर्माण कराया जा रहा है। उलाय नदी के तट पर स्थित होने की वजह से मंदिर का माहौल व वातावरण नैसर्गिक रूप से ही बड़ा रमणीक,सुरम्य व हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेने वाला रहा है। बगैर किसी त्योह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.