भदोही, मार्च 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर मंदिरों में साफ-सफाई संग सजावट कर दी गई है। दुकानों पर पूजा सामग्री की खरीद सुबह से ही शुरू हो गई थी। व्रत पर्व के एक दिन पूर्व ही फल के दाम में वृद्धि हो गया था। नवरात्र त्योहार को लेकर भक्तों में खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, घोपइला देवी, कागभूसंडी मंदिर में विशेष साजावट की गई है। नवरात्र के प्रथम दिन चार बजे भोर में ही भक्त दर्शन को कतार में खड़े हो जाएंगे। मंदिर मसेत भवनों में भी दिन भर साफ-सफाई का क्रम चलता रहा। आस्थावान व्रत रखने के लिए फलहर बनाने को जौसे सिंघाड़ा का आटा, साबूदाना, मूंगफली, चीनी, दूध, फल आदि की खरीदारी करते रहे। पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह आठ बजे से ही भीड़ लगना शुरू हो गया था। आस्थावान मंदिरों में विधि-विधान से दे...